लाइव न्यूज़ :

चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 198 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,500 अंक के पार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर बिजली, धातु और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने दिन के निचले स्तर से उबर गए तथा लाभ के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 700 अंक टूट गया था। लेकिन बाद में इसने अपने नुकसान की भरपाई की और अंत में यह 198.44 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,664.33 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.80 अंक या 0.50 प्रतिशत के लाभ से 17,503.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बजाज ऑटो और मारुति के शेयर 2.59 प्रतिशत तक टूट गए।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.81 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘धातु, सरकारी बैंक और फार्मा कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में घरेलू शेयर बाजार गिरावट से उबर गए। मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मुख्य सूचकांकों से बेहतर रहा।’’

उन्होंने कहा कि जेरोम पावेल को फिर से फेडरल रिजर्व का चेयरमैन नामित किया गया है। इसके बावजूद कल कारोबार के अंतिम घंटे में अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.02 प्रतिशत के नुकसान से 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे के नुकसान के साथ 74.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या