लाइव न्यूज़ :

फोर्टिस हेल्थकेयर का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 131 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर फोर्टिस हेल्थकेयर ने शुक्रवार को बताया कि गैर-कोविड कारोबार में मजबूत वृद्धि के कारण 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में उसे 130.60 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ है।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15.47 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 1,462.54 करोड़ रुपये की हुई जो साल भर पहले इसी अवधि में 994.70 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी के अस्पताल व्यवसाय का कारोबार 47.2 प्रतिशत बढ़कर 1098.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 746.4 करोड़ रुपये था।

फोर्टिस हेल्थकेयर निदेशक मंडल के चेयरमैन रवि राजगोपाल ने कहा, ‘‘पिछले तिमाही में गैर-कोविड व्यवसाय में मजबूत वृद्धि के कारण हमारे संचालन में एक स्वस्थ सुधार देखा गया है। परिचालन सामान्य होने के साथ, हमने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में प्रमुख सुविधा केन्द्रों में अपने चिकित्सा कार्यक्रमों को और मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं पर फिर से ध्यान केंद्रित किया है।’’

फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष रघुवंशी ने कहा, ‘‘हम दूसरी तिमाही में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं, क्योंकि परिचालन तेजी से सामान्य हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार