लाइव न्यूज़ :

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन ने कहा, कंपनियों को बैंकों का स्वामित्व देना उचित नहीं होगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:46 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार का मानना है कि देश में कॉरपोरेट (कंपनियों) को बैंकों का स्वामित्व रखने की अनुमति देना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बैंकों का स्वामित्व कंपनियों को देने से संबद्ध पक्ष लेनदेन का जोखिम बढ़ता है।

अक्टूबर, 2017 से अक्टूबर 2020 तक एसबीआई की कमान संभालने वाले कुमार ने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से भारत जैसे देश में कॉरपोरेट घरानों को बैंकों का मालिक होने की अनुमति देना बहुत जोखिम भरा है। मेरा मानना ​​है कि कंपनियों के हाथों में बैंकों का स्वामित्व देना सही नहीं है।’’

उन्होंने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास सही स्वामित्व वाले और पेशेवर रूप से प्रबंधित बैंक होने चाहिए।’’

भारतीय रिजर्व बैंक के आंतरिक कार्यसमूह (आईडब्ल्यूजी) ने पिछले साल बड़े कॉरपोरेट घरानों को बैंकों का प्रवर्तक बनने की अनुमति देने की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम