लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस के पूर्व सीईओ को सरकार से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, 'मिशन कर्मयोगी' कार्यक्रम का अध्यक्ष बन करेंगे यह काम

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:57 IST

Former Infosys CEO to head task force: इंफोसिस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ एस डी शिबू लाल को सरकार की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मिशन के तहत सरकार ने तीन सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।एस डी शिबू लाल तीन सदस्यीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।शिबू लाल के अलावा वैश्विक प्रबंध परामर्श समूह इगॉन ज़ेंडर के सलाहकार गोविंद अय्यर भी इस टास्क का हिस्सा होंगे।

Former Infosys CEO to head task force: इंफोसिस के पूर्व सीईओ एस डी शिबू लाल को नौकरशाही में सुधार लाने में सरकार की मदद करने के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ कार्यक्रम के तहत बनाई गई तीन सदस्यीय टास्क फोर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार शिक्षालोकम के संस्थापक और इंफोसिस लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) शिबू लाल के अलावा वैश्विक प्रबंध परामर्श समूह इगॉन ज़ेंडर के सलाहकार गोविंद अय्यर और मानव संसाथन में विशेषज्ञ कंपनी पीपलस्ट्रॉन्ग के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ पंकज बंसल भी टास्क फोर्स का हिस्सा होंगे। 

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय गुणवत्ता परिषद के प्रमुख आदिल जैनुलभाई कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) टास्क फोर्स में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। सरकार ने हाल ही में हाल ही में सरकारी अधिकारियों की सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी' को मंजूरी दी थी। नौकरशाही में व्यापक सुधार लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। 

मंत्रालय ने कहा है कि मिशन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए एक विशेष प्रयोजन निकाय (एसपीवी) यानी कर्मयोगी भारत को एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाली इकाई के रूप में स्थापित किया जाएगा। टास्क फोर्स समूहों का गठन करने, अतिरिक्त सदस्यों/विशेषज्ञों/विशेष आमंत्रितों को सहयोजित करने और क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से परामर्श करने के लिए स्वतंत्र होगा। यह एसपीवी के लिए संगठनात्मक संरचना पर अपनी सिफारिशें भी पेश करेगा। 

टॅग्स :इंफोसिसबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?