एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी स्ट्राइड्स समूह से जुड़े

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:21 IST2021-01-08T11:21:45+5:302021-01-08T11:21:45+5:30

Former HDFC Bank MD Aditya Puri joins Strides Group | एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी स्ट्राइड्स समूह से जुड़े

एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी स्ट्राइड्स समूह से जुड़े

नयी दिल्ली, आठ जनवरी एचडीएफसी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी वैश्विक दवा फर्म स्ट्राइड्स समूह में एक सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं और वह इसकी सहयोगी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा के निदेशक के रूप में भी काम करेंगे।

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘जानीमानी कॉरपोरेट शख्सियत आदित्य पुरी एक सलाहकार के रूप में स्ट्राइड्स समूह में शामिल हुए हैं और वह इसकी सहयोगी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा के निदेशक भी होंगे।’’

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने कहा कि स्टेलिस बोर्ड में पुरी की नियुक्ति कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पुरी ने एचडीएफसी बैंक की स्थापना के बाद से 25 साल तक बैंक का नेतृत्व किया और अक्टूबर 2020 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने एक बेहद सफल कैरियर के दौरान एचडीएफसी को निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former HDFC Bank MD Aditya Puri joins Strides Group

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे