लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार वैश्विक झटकों से बचाएगा नहीं, प्रबंधन में मदद करेगा : सुब्बाराव

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:03 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा है कि भारत का मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार उसे किसी वैश्विक झटके से बचा नहीं सकेगा, लेकिन यह उसके बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा।

क्रिसिल रेटिंग्स द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि देश में यह गलत धारणा है कि मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से भारत वैश्विक झटकों से सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वैश्विक झटकों से बचे नहीं रहेंगे। उनका असर यहां भी दिखेगा। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार इन झटकों के प्रबंधन में मदद करेगा। विदेशी मुद्रा भंडार दबाव से बचाता नहीं है, यह दबाव के प्रबंधन में मदद करता है।’’

एक अक्टूबर, 2021 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 637.47 अरब डॉलर था।

उन्होंने कहा कि आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में जब भी मौद्रिक नीत को सामान्य किया जाएगा, यहां से पूंजी का प्रवाह होगा। रिजर्व बैंक उस समय विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर विनिमय दरों का प्रबंधन कर सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?