लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, चार जून देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर की एक नयी रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया था।

14 मई, 2021 को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया था।

शुक्रवार को दूसरे द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि विदेशीमुद्रा भंडार इस समय संभवत: 600 अरब डॉलर के स्तर को पार कर चुका है।

28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई, जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 5.01 अरब डॉलर बढ़कर 553.529 अरब डालर हो गईं।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं।

आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 26.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.106 अरब डालर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.515 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 50 लाख डॉलर घटकर 5.016 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार