लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.11 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.11 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले यानी पांच नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.14 अरब डॉलर घटकर 640.87 अरब डॉलर पर आ गया था। तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट आई। एफसीए का विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

सप्ताह के दौरान एफसीए 2.09 अरब डॉलर से अधिक घटकर 575.48 अरब डॉलर रह गया।

इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 40.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार 10.3 करोड़ डॉलर घटकर 19.18 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?