लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में गिरावट आने से स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में नरमी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को मूंगफली, बिनौला, सोयाबीन, पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में नरमी रही।

सामान्य कारोबार के बीच सरसों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल उद्योग सूत्रों के अनुसार शिकागो एक्सचेंज में डेढ़ प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई जिससे स्थानीय बाजार में तेल तिलहन कीमतों पर भारी दबाव कायम हो गया। सामान्य कारोबार के बीच सरसों के भाव पूर्ववत बने रहे जबकि बाकी अन्य तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

मांग न होने और भाव ऊंचा होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट से भी इन तेलों के भाव पर दबाव बना रहा।

बाजार जानकारों ने कहा कि कुछ लोग बाजार में जान बूझकर आगामी केन्द्रीय बजट में आयात शुल्क के बढ़ाये या घटाये जाने के संबंध में अफवाहें फैलाकर बाजार में अफरा तफरी का माहौल पैदा करते हैं जिससे तेल उद्योग और कारोबारिये बेहद परेशान हैं। उनकी मांग है कि ऐसे झूठी अफवाहों पर रोक लगायी जानी चाहिये जिसे कुछ खास व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिहाज से फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों को काबू में नहीं किया गया तो तेल उद्योग बर्बाद हो जायेगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,075 - 6,125 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,440- 5,505 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,650 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,165 - 2,225 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,860 -2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,990 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,050 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,900 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें