लाइव न्यूज़ :

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में 21,875 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में भारतीय बाजारों में 21,875 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय बाजारों को लेकर एफपीआई का दीर्घावधि का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 23 सितंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 13,536 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार में 8,339 करोड़ रुपये डाले हैं। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 21,875 करोड़ रुपये रहा।

अगस्त में भारतीय बाजारों में एफपीआई का शुद्ध निवेश 16,459 करोड़ रुपये रहा था।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजारों में तेजी, दीर्घावधि का सकारात्मक परिदृश्य, आर्थिक पुनरुद्धार की संभावना और कंपनियों की आय में सुधार से विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में निवेश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा चीन में गिरावट से भी भारत को लाभ हुआ है। इससे भारत दीर्घावधि के परिप्रेक्ष्य से विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘एमएससीआई वर्ल्ड इंडेक्स और एमएससीआई ईएम इंडेक्स की तुलना में निफ्टी का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है जिससे भारतीय बाजारों के प्रति एफपीआई का आकर्षण बढ़ा है।’’

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा कि अन्य उभरते बाजारों की बात की जाए, तो ताइवान को कुल 148.2 करोड़ डॉलर का निवेश प्रवाह मिला है।

दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और फिलिपीन में समीक्षाधीन अवधि में निवेश का प्रवाह क्रमश: 122.3 करोड़ डॉलर, 35.8 करोड़ डॉलर, 26.8 करोड़ डॉलर और 3.8 करोड़ डॉलर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?