विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:39 IST2020-12-11T19:39:45+5:302020-12-11T19:39:45+5:30

Foreign exchange reserves rose by $ 4.525 billion to a record high of $ 579.346 billion | विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई, 11 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डालर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बताया गया।

इससे पिछले 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डॉलर रह गया था।

समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में भारी वृद्धि के कारण मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 3.932 अरब डॉलर बढ़कर 537.386 अरब डॉलर हो गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती है।

आंकड़ों के अनुसार चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 53.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.728 अरब डॉलर रह गया।

देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 1.506 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.725 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Foreign exchange reserves rose by $ 4.525 billion to a record high of $ 579.346 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे