लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:05 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डालर की नयी रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 77.8 करोड़ डॉलर घटकर 578.568 अरब डॉलर पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बढ़ोतरी आने के कारण मुद्रा भंडार में तेजी दर्ज की गई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 1.382 अरब डॉलर बढ़कर 537.727 अरब डॉलर हो गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती है।

आंकड़ों के अनुसार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह हुए समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.008 अरब डॉलर बढ़कर 37.020 अरब डॉलर हो गया।

देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 1.515 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार भी 16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.870 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार