लाइव न्यूज़ :

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अप्रैल में 60 प्रतिशत बढ़कर 4.44 अरब डॉलर पहुंचा: सरकारी आंकड़ा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 जून देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) दो माह की गिरावट के बाद अप्रैल में 60 प्रतिशत बढ़कर 4.44 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में यह 2.77 अरब डॉलर था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आकड़े के अनुसार इक्विटी, कमाई और पूंजी को फिर से किये गये निवेश को मिलाकर कुल एफडीआई इस साल अप्रैल में 6.24 अरब डॉलर रहा। जबकि एक साल पहले अप्रैल 2020 में यह 4.53 अरब डॉलर था।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘इस साल अप्रैल के दौरान एफडीआई 4.44 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल इसी माह के 2.77 अरब डॉलर के एफडीआई प्रवाह के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक है।’’

इसमें कहा गया है कि सरकार के एफडीआई के मामले में नीतिगत सुधारों, निवेश को आसान तथा व्यापार को सुगम बनाने को लेकर किये गये उपायों के परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह में वृद्धि हुई है।

मार्च में एफडीआई प्रवाह घटकर 2.87 अरब डॉलर रहा था जो मार्च 2020 में 4.27 अरब डॉलर था। फरवरी में भी एफडीआई घटकर 2.58 अरब डॉलर था जो एक साल पहले इसी माह में 3.36 अरब डॉलर था।

मंत्रालय के अनुसार अप्रैल में कुल एफडीआई प्रवाह में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मारीशस शीर्ष स्थान पर रहा। उसके बाद सिंगापुर (21 प्रतिशत) और जापान (11 प्रतिशत) का स्थान रहा।

वहीं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सर्वाधिक करीब 24 प्रतिशत एफडीआई प्राप्त करने वाला क्षेत्र रहा। उसके बाद सेवा और शिक्षा क्षेत्र का स्थान रहा।

राज्यों में कर्नाटक 31 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करने वाला प्रदेश रहा। उसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?