लाइव न्यूज़ :

फोर्ड इंडिया ने कॉम्पेक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की 2021 की लाइन-अप को प्रदर्शित किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:28 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया ने कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की 2021 लाइन-अप को सोमवार को प्रदर्शित किया। इसकी कीमतें 7.99 लाख रुपये से शुरू हैं और इसमें कई नये फीचर जोड़े गये हैं। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

कंपनी के बयान के अनुसार, यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पांच संस्करणों ‘एंबिएंट, टाइटेनियम, टाइटेनियम +, ट्रेंड और स्पोर्ट्स’ में उपलब्ध है।

नयी लाइन-अप में कंपनी ने टाइटेनियम संस्करण में सनरूफ का फीचर दिया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के अतिरिक्त फीचर तथा विस्तारित वारंटी की सुविधा दी गयी है।

फोर्ड ने हाल ही में घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ अपनी प्रस्तावित साझेदारी को रद्द कर दिया था। फोर्ड इंडिया ने जून 2013 में पहली बार भारतीय बाजार में एसयूवी ईकोस्पोर्ट को उतारा।

भारत में फोर्ड के उत्पाद पोर्टफोलियो में फिलहाल छह कारें शामिल हैं- फिगो, फ्रीस्टाइल, एस्पायर, ईकोस्पोर्ट, एंडेवर और मस्टैंग।

फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन, बिक्री एवं सेवा) विनय रैना ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं को क्या चाहिये और उसका क्या मूल्य है, इसे लाने की परंपरा में हम इकोस्पोर्ट लाइन-अप को बढ़ावा देकर तथा इसके हर संस्करण को मूल्य व फीचर के लिहाज से आकर्षक बनाकर खुश हैं।’’

रैना ने कहा, ‘‘नयी लाइन-अप के साथ हमने न केवल सनरूफ और अन्य प्रमुख विशेषताओं को अधिक सुलभ बनाने की ग्राहकों की मांग को संबोधित किया है, बल्कि भविष्य में और अधिक अनूठी विशेषताओं को जोड़ने की गुंजाइश भी छोड़ दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार