लाइव न्यूज़ :

कारखाना बंद करने के विरोध में फोर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन, तमिलनाडु सरकार से हस्तक्षेप की मांग

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:20 IST

Open in App

चेन्नई, 14 सितंबर अमेरिकी वाहन कंपनी फोर्ड इंडिया के कर्मचारियों के एक वर्ग ने कारखाना बंद किये जाने के विरोध में यहां प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस मामले में तमिलनाडु सरकार से हस्तक्षेप से अपील की है। कर्मचारी यूनियन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उद्योग मंत्री तंगम तेनारासु तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के बीच यहां सचिवालय में इस मुद्दे पर बैठक हुई।

चेन्नई फोर्ड एम्पलाइज यूनियन ने एक बयान में विनिर्माण इकाई को बंद करने के फैसले पर गहरा क्षोभ जताते हुए कहा कि प्रबंधन को वैकल्पिक कदम उठाने चाहिए जिससे 2,700 कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित नहीं हो।

यूनियन ने कंपनी से इस कारखाने को बंद नहीं करने का अनुरोध किया है। यूनियन ने कहा है कि यदि कंपनी कारखाने को बंद करती है, तो प्रबंधन को यहां के कर्मचारियों को अन्य उत्पादन इकाइयों में स्थान देना चाहिए जिससे उनकी आजीविका बची रहे।

इस बारे में कर्मचारियों तथा प्रबंधन के बीच पिछले दो दिन के दौरान हुई बैठक के वांछित नतीजे नहीं मिले हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों ने शहर से 50 किलोमीटर दूर मराईमलाई नगर में स्थित कारखाने के बाहर प्रदर्शन किया।

कई कर्मचारियों ने कारखाने की वर्दी पहनी हुई थी। विरोध प्रदर्शन को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का समर्थन हासिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?