अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं दुनिया में सबसे रईस, मुकेश अंबानी 19वें पायदान पर
By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 7, 2018 14:37 IST2018-03-07T12:14:14+5:302018-03-07T14:37:58+5:30
फोर्ब्स ने जारी की दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, अमेजन के जेफ बेजोस टॉप पर। देखिए पूरी लिस्ट...

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं दुनिया में सबसे रईस, मुकेश अंबानी 19वें पायदान पर
फोर्ब्स मैगजीन के अरबपतियों की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को पछाड़ दिया है। बेजोफ 112 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ टॉप पर हैं। इस लिस्ट में मुकश अंबानी 40.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 72 अरब डॉलर की संपत्ति केसाथ इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में हिंदुजा परिवार, अजीम प्रेमजी, शिव नाडर, दिलीप सांघी सुनील मित्तल और पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण भी शामिल हैं।
दुनिया के टॉप पांच रईस
| रैंक | नाम | संपत्ति |
|---|---|---|
| 1. | जेफ बेजौस | 112 अरब डॉलर |
| 2. | बिल गेट्स | 91.2 अरब डॉलर |
| 3. | वॉरेन बफे | 87.7 अरब डॉलर |
| 4. | बर्नार्ड अर्नाल्ट | 75 अरब डॉलर |
| 5. | मार्क जुकरबर्ग | 72 अरब डॉलर |
कुल 40 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर शख्स हैं। भारत के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर आते हैं।
इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई है। वो इस लिस्ट में 200 पायदान नीचे खिसकते हुए 766वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर है।