लाइव न्यूज़ :

छह कार्यदिवसों की गिरावट के बाद पहली बार रुपये में आई तेजी, 10 पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: April 25, 2018 13:23 IST

शुरूआती कारोबार के दौरान रुपया 66.29 रुपये प्रति डॉलर की ऊंचाई को छू गया था जो कि बाद में कुछ लुप्त होती चली गई। 

Open in App

मुंबई, 24 अप्रैल। रुपये में छह कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट बुधवार थम गई। निर्यातकों और बैंकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे की तेजी दर्शाता 66.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

शुरूआती कारोबार के दौरान रुपया 66.29 रुपये प्रति डॉलर की ऊंचाई को छू गया था जो कि बाद में कुछ लुप्त होती चली गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें , निरंतर पूंजी की निकासी तथा बढ़ते व्यापार घाटे की वजह से विगत छह कारोबारी सत्रों में रुपये में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई थी। 

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 66.42 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 66.29 तक चढ़ गया लेकिन डॉलर मजबूत होने से यह तेजी अधिक समय तक कायम नहीं रही मगर इसके बावजूद कारोबार के अंत में रुपया 10 पैसे अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 66.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज डालर - रुपया कारोबार के लिये संदर्भ दर 66.3622 रुपये प्रति डालर और यूरो - रुपये के लिये 81.0548 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी। अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड , यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई।

टॅग्स :बिज़नेसआरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित