लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक तीन करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक तीन करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने अभी तक आईटीआर दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं से अपना रिटर्न जल्द से जल्द दाखिल करने को भी कहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रतिदिन दाखिल किए जाने वाले आयकर रिटर्न की संख्या चार लाख से अधिक हो गई है और 31 दिसंबर की विस्तारित तारीख नजदीक आने के साथ इसमें और तेजी आ रही है।

विभाग ई-मेल एवं एसएमएस भेजने के अलावा मीडिया अभियानों के माध्यम से करदाताओं को अपना आयकर रिटर्न समय पर दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

विभाग ने अभी तक आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करें।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘आयकर विभाग सभी करदाताओं से आग्रह करता है कि वे अपने फॉर्म 26 एएस और वार्षिक सूचना ब्योरे (एआईएस) को ई-रिटर्न दाखिल करने के पोर्टल के जरिये देखें, जिससे उन्हें पता चल सकेगा कि स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) और कर भुगतान सही है या नहीं।’’

बयान के मुताबिक, आकलन वर्ष 2021-22 के लिए दाखिल रिटर्न का आंकड़ा 3.03 करोड़ पर पहुंच गया है। इसमें 58.98 प्रतिशत आईटीआर 1 (1.78 करोड़), आठ प्रतिशत आईटीआर 2 (24.42 लाख), 8.7 प्रतिशत आईटीआर 3 (26.58 लाख) हैं।) और 23.12 प्रतिशत आईटीआर 4 (70.07 लाख) हैं। इसके अलावा 2.14 लाख आईटीआर 5 , 91 हजार आईटीआर 6 और 15 हजार आईटीआर 7 दाखिल किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि आधार ओटीपी और अन्य तरीकों के जरिये ई-सत्पापन की प्रक्रिया आईटीआर की जांच और रिफंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?