लाइव न्यूज़ :

खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2020-21 में दो प्रतिशत बढ़कर 30 करोड़ रिकॉर्ड 33.4 लाख टन होगा : अग्रिम

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत का खाद्यान्न उत्पादन वर्ष फसल वर्ष 2020-21 में दो प्रतिशत बढ़कर 30 करोड़ 33.4 लाख टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल मानसून की बारिश अच्छी होने से चावल, गेहूं, दालों और मोटे अनाजों का उत्पादन बेहतर होने का अनुमान है।

फसल वर्ष जुलाई-जून तक चलता है।

फसल वर्ष 2019-20 में, देश का खाद्यान्न उत्पादन (गेहूं, चावल, दालें और मोटे अनाज मिलाकर) रिकॉर्ड 29 करोड़ 75 लाख टन था।

कृषि मंत्रालय ने 2020-21 के लिए दूसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए कहा कि खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 30 करोड़ 33.4 लाख टन होने का अनुमान है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों और वैज्ञानिकों के प्रयासों के साथ केंद्र सरकार की पहलकदमियों को इसका श्रेय दिया है।

सरकारी अनुमानों के अनुसार वर्ष के दौरान चावल का उत्पादन पिछले वर्ष के 11 करोड़ 88.7 लाख टन के मुकाबले रिकॉर्ड 12 करोड़ 3.2 लाख टन और गेहूं का उत्पादन पिछले साल के 10 करोड़ 78.6 लाख टन के मुकाबले वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ 92.4 लाख टन होने का अनुमान है। जबकि मोटे अनाज के उत्पादन के पहले के चार करोड़ 77.5 लाख टन से बढ़कर चार करोड़ 93.6 टन होने की संभावना है।

दलहन उत्पादन फसल वर्ष 2019-20 के दो करोड़ 30.3 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 44.2 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है।

गैर-खाद्यान्न श्रेणी में, तिलहनों का उत्पादन पहले के तीन करोड़ 32.2 लाख टन के मुकाबले फसल वर्ष 2020-21 में तीन करोड़ 73.1 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है।

गन्ने का उत्पादन एक साल पहले के 37 करोड़ पांच लाख टन से बढ़कर 39 करोड़ 76.6 लाख टन होने का अनुमान है।

कपास का उत्पादन पिछले वर्ष के तीन करोड़ 60.7 लाख गांठ के मुकाबले बढ़कर इस बार तीन करोड़ 65.4 लाख गांठ (170 किलोग्राम प्रत्येक) होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा