लाइव न्यूज़ :

खाद्य सुरक्षा नियामक ने जीन संवर्धित खाद्य पदार्थों के नियमन पर लोगों से सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने आनुवंशिक रूप से संवर्धित जीवों (जीएमओ) से प्राप्त किसी भी खाद्य या खाद्य सामग्री बनाने, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात के मसौदा विनियमन पर लोगों से टिप्पणियां आमंत्रित की है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपने मसौदा अधिसूचना में यह भी प्रस्ताव दिया है कि एक प्रतिशत या उससे अधिक व्यक्तिगत आनुवंशिक रूप से इंजीनियरिंग की गई सामग्री वाले सभी खाद्य उत्पादों पर ‘जीएमओ से प्राप्त जीएमओ / सामग्री मिश्रित सामग्री’ के रूप में लेबल लगाया जाना चाहिए।

मसौदा अधिसूचना के अनुसार, जीएमओ से प्राप्त किसी भी खाद्य या खाद्य सामग्री के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात के लिए एफएसएसएआई की पूर्व स्वीकृति आवश्यक है।

पर्यावरण मंत्रालय के तहत जैव प्रौयोगिकी नियामक, जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल कमेटी (जीईएसी) से पूर्व मंजूरी लेने के बाद भी एफएसएसएआई की मंजूरी लेना अनिवार्य है।

एफएसएसएआई ने जनता से किसी भी आपत्ति या सुझाव भेजने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी होने की तारीख 15 नवंबर से 60 दिनों का समय दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?