लाइव न्यूज़ :

खाद्य मंत्रालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत कल से कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत पूरे भारत में सोमवार से सप्ताह भर चलने वाले विशेष कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन करेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग देश के विभिन्न स्थानों पर कई गतिविधियां, सेमिनार, वेबिनार और अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगा।

विभाग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फोर्टिफाइड (पोषण-युक्त) चावल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गतिविधियों का आयोजन करेगा।

समारोह के पहले दिन, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) सुधार में भारत की यात्रा पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। इसमें पीडीएस पर प्रौद्योगिकी के महत्व तथा प्रभाव और कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत के अनुभव पर प्रकाश डाला जाएगा।

इसके अलावा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअल तरीके से कर्नाटक के हुबली में संभागीय कार्यालय और तंजावुर, चेन्नई में एक फोटो प्रदर्शनी के साथ खाद्य सुरक्षा संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

भारतीय अनाज भंडारण प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (आईजीएमआरआई) हापुड़़ कृषि विज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्रों के बीच खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने को एक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित