लाइव न्यूज़ :

खाद्य मंत्री ने सीडब्ल्यूसी की आधुनिकीकरण योजना की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के आधुनिकीकरण और परिसंपत्ति मौद्रीकरण योजना की समीक्षा की और 2023 के अंत तक भंडारण क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करने पर जोर दिया।

उन्होंने सीडब्ल्यूसी से खाद्यान्न के लिए आधुनिक गोदाम (साइलो) के अलावा प्राथमिकता के आधार पर शीत गृह भंडारण सुविधाओं के निर्माण पर ध्यान देने को कहा।

मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सीडब्ल्यूसी को वर्ष 2023 के अंत तक अपनी भंडारण क्षमता को दोगुना करना चाहिए और वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य तय करना चाहिए। इस समय निगम की भंडारण क्षमता 125 लाख टन है।

एक बयान में गोयल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी को पूरे देश में गेहूं और चावल के भंडारण के लिए आधुनिक साइलो का निर्माण करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक अनाज को अधिक समय तक संग्रहित किया जा सके।

गोयल ने निगम को सहकारी नाफेड के साथ मिलकर प्याज, आलू और टमाटर के भंडारण के लिए अधिक शीत गृह सुविधाएं बनाने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम