घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध?, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह ने कहा-जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 19:29 IST2026-03-12T19:28:42+5:302026-03-12T19:29:11+5:30

एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।

Food Civil Supplies Minister Govind Singh said domestic LPG cylinders, petrol, diesel, CNG, PNG available in sufficient quantity eye hoarding black marketing | घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध?, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह ने कहा-जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर नजर

file photo

Highlightsएलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं।शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके।

भोपालः खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी की सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है एवं लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सकीय संस्थान को छूट दी गई है, जो जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके।

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं। जिलों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।

Web Title: Food Civil Supplies Minister Govind Singh said domestic LPG cylinders, petrol, diesel, CNG, PNG available in sufficient quantity eye hoarding black marketing

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे