लाइव न्यूज़ :

खाद्य एवं पेय व्यापार प्रदर्शनी ‘गल्फूड’ में दिखेगी भारत के खाद्य उत्पादों की झांकी: ट्रेडोलॉजी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दुबई में इसी माह होने जा रही वार्षिक खाद्य एवं पेय व्यापार प्रदर्शनी ‘गल्फूड’ में भारत की ओर से विविध तरह के खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा और इसके माध्यम से देश को खाद्य उत्पादों और जैविक खाद्य (ऑर्गैनिक फूड) के आपूर्ति केंद्र के रूप में दर्शाया जायेगा।

यह प्रदर्शनी 21 से 25 फरवरी, 2021 तक दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित होने जा रही है।इस मेले में भारतीयों उत्पादों को ई-वाणिज्य मंच ‘ट्रेडोलॉजी’ कंपनी की देखरेख में प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में भारत की ओर से प्रदर्शित किये जाने वाले उत्पादों में मसाले, चावल, गेहूं, चीनी, जौ, मोटे अनाज, मेवे, सब्जी, प्रसंस्कृत खाद्य एवं औषधीय पौधे शामिल होंगे।

ट्रेडोलॉजी डॉट कॉम के चेयरमैन जे. के. अरोड़ा ने कहा, “संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हांगकांग और सिंगापुर के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा री-एक्सपोर्ट (आयातित माल को पुन: दूसरे बाजारों में भेजने का) बाजार है। वहां खाद्य उत्पादों की मांग हर वर्ष 30 प्रतिशत बढ़ जाती है। खाड़ी के क्षेत्र के बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और सऊदी अरब आते हैं, में 90 प्रतिशत से अधिक खाद्य उत्पाद यूएई के रास्ते ही आयात किए जाते हैं। यूएई का बाजार प्रीमियम बाजार है ।

‘गल्फूड’ को दुनिया की सबसे बड़ी वार्षिक खाद्य एवं पेय व्यापार प्रदर्शनी माना जाता है। दुनिया भर से खाद्य एवं पेय उद्योग के प्रतिनिधि तथा पेशेवर इसमें हिस्सा लेने दुबई आते हैं। इसमें हर वर्ष पूरी दुनिया भर से करीब 5,000 इकाइयां अपने उत्पाद प्रदर्शित करने आती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?