लाइव न्यूज़ :

पुणे कारखाने में दिशानिर्देशों का अनुपालन कर रहे है : टाटा मोटर्स

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह पुणे के अपने विनिर्माण कारखाने का परिचालन महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप कर्मचारियों की सीमित संख्या के साथ कर रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले इस समय काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में नेक्सन, हैरियर, अल्ट्रॉज और सफारी जैसे मॉडलों का विनिर्माण होता है।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘कंपनी अपने पुणे कारखाने का परिचालन महाराष्ट्र सरकार के ‘ब्रेक द चेन’ दिशानिर्देशों के कड़ाई से अनुपालन के तहत कर रही है। सुरक्षा प्रोटोकॉल, दूरी के नियमों और साफ-सफाई के मानकों के साथ कारखाने में सीमित संख्या में कर्मचारियों को बुलाया जारहा है।’’

कंपनी ने कहा कि वह सुरक्षा और अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रही है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि संयंत्र के गेट पर ही कर्मचारियों की जांच, स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी में संक्रमण के संकेत मिलते हैं तो उसे पृथकवास के लिए पूरा समर्थन दिया जाता है।

कंपनी ने कहा कि चिकित्सा टीमों ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर कारखाने में 45 साल और उसके अधिक उम्र के कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू किया है।

इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह महाराष्ट्र में अपने विभिन्न कारखानों में सीमित कर्मचारियों के साथ परिचालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल