लाइव न्यूज़ :

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने पर ध्यान दे रहे: एपीडा

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने शुक्रवार को कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वह राज्य सरकारों के साथ मिलकर बुनियादी ढांचा एवं संकुल तैयार करने पर ध्यान दे रहा है।

एपीडा ने कहा कि कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों का निर्यात 2020-21 में बढ़कर 1,53,050 करोड़ रुपये हो गया जो 2011-12 में 83,484 करोड़ रुपये था। इसमें बताया गया कि 2020-21 में कुल निर्यात में से करीब एक चौथाई हिस्सेदारी गैर-बासमती चावल की थी। इसके बाद बासमती चावल और भैंस का मांस है।

बेनिन, नेपाल, बांग्लादेश, सेनेगल और टोगो गैर-बासमती चावल के शीर्ष आयातक हैं। 2020-21 में बासमती चावल का प्रमुख रूप से निर्यात सऊदी अरब, ईरान, इराक, यमन और संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।

भैंसे के मांस का सर्वाधिक आयात हांगकांग, वियतनाम, मलेशिया, मिस्र और इंडोनेशिया ने किया।

एपीडा के चेयरमैन एम अंगमुथु ने कहा, ‘‘हम कृषि निर्यात नीति, 2018 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों के सहयोग से संकुल पर ध्यान केंद्रित करके निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर लगातार गौर रहे हैं।”

विश्व कृषि निर्यात के मामले में 2019 में भारत की हिस्सेदारी 2.1 फीसदी थी। 2010 में यह आंकड़ा 1.71 फीसदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?