लाइव न्यूज़ :

अपने कर्मचारियों के टीकाकरण का खर्च उठाएगी फ्लिपकार्ट

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने और मिन्त्रा के सभी कर्मचारियों तथा उनके तीन आश्रितों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च उठाने की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट से पहले भी कई कंपनियां कह चुकी हैं कि वे अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के टीकाकरण का खर्च खुद उठाएंगी।

कर्मचारियों को भेजे संदेश में फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अगले चरण के टीकाकरण अभियान में सभी नागरिक आएंगे।

कंपनी ने कहा, ‘‘अभी हमें अगले चरण के लिए सरकार के फैसले का इंतजार है। लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फ्लिपकार्ट समूह ने फ्लिपकार्ट और मिन्त्रा के सभी कर्मचारियों तथा उनके तीन आश्रितों के टीकाकरण का खर्च उठाने का फैसला किया है। कर्मचारी या तो टीका लगवाने के बाद कंपनी से इसका पैसा ले सकते हैं या किसी भागीदार अस्पताल में मुफ्त में टीका लगवा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?