लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट आपूर्ति व्यवस्था में 25,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन लगाएगी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह अपनी आपूर्ति व्यवस्था में 25,000 से अधिक बिजली चालित वाहन लगाएगी। उसका मकसद 2030 तक पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाना है।

कंपनी ने ‘लॉजिस्टिक भागीदारों’ के जरिये इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर हीरो इलेक्ट्रिक, महिंद्रा इलेक्ट्रिक और पिआजियो के साथ भागीदारी की है। बिजली चालित वाहनों का उपयोग आपूर्ति व्यवस्था में की जाएगी।

फ्लिकार्ट ने एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी की सभी शहरों में ‘लॉजिस्टिक’ बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहन से बदलने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह डिलिवरी केंद्रों और कार्यालयों के पास चार्जिंग स्टेशन लगाने में भी मदद करेगी ताकि इस प्रकार के वाहनों को तेजी से अपनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि वह 2030 तक पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करेगी। इसके साथ ही ‘क्लाइमेट ग्रुप’ के वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन पहल, ईवी 100 से जुड़ने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?