लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम, बजाज आलियांज के साथ गठबंधन किया

By भाषा | Updated: October 8, 2018 03:28 IST

उसने कहा है कि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन-डे बिक्री से इसकी शुरुआत होगी। 

Open in App

नई दिल्ली, आठ अक्टूबरः आनलाइन कारोबार कंपनी फ्लिपकार्ट ने रविवार को कहा कि कॉरपोरेट एजेंट का लाइसेंस मिलने के बाद वह बीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। फ्लिपकार्ट ने एक बयान जारी कर कहा है कि फ्लिपकार्ट ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ इसकी शुरुआत की है। इसके जरिए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले मोबाइल फोन के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम चलाएगी। 

उसने कहा है कि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन-डे बिक्री से इसकी शुरुआत होगी। 

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और फिनटेक के प्रमुख रवि गरीकिपती ने कहा, ‘‘अपनी ग्राहक पहले नीति पर आगे बढ़ते हुये, और इस क्षेत्र में अग्रणी स्थिति को देखते हुये, अपने ग्राहकों को उनके फोन के लिये बिक्री बाद सुरक्षा देना अगला उपयुक्त कदम है। इसके लिये खरीदारी से लेकर बीमा दावा तक की पूरी योजना, हमारे आनलाइन प्लेटफार्म के साथ जुड़ी है ...।’’ 

बजाज आलियांज के प्रबंध निदेशक और सीईओ तपन सिंघल ने इस अवसर पर कहा कि दोनों कंपनियों ने मोबाइल सुरक्षा योजना के साथ शुरुआत की है। इससे लाखों ग्राहकों को बेहतर सुविधा होगी।

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?