लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने 23,000 नयी भर्तियों के साथ आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 मई ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए मार्च-मई 2021 के दौरान देश भर में वितरण अधिकारियों सहित विभिन्न क्षमताओं में 23,000 लोगों को भर्ती किया है।

फ्लिपकार्ट आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘लोग वायरस से लड़ने के लिए घर के अंदर ही रह रहे हैं, और देश भर में ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार जरूरी हो गया और हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है।’’

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह सीधी भर्ती के लिए आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है।

ये प्रशिक्षण कार्यक्रम व्हॉट्सएप, जूम और हैंगआउट जैसे मोबाइल ऐप के साथ ही फ्लिपकार्ट के अपने मंच के जरिये भी संचालित किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार