लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने पहला 'इकार्टियंस विद डिसेबिलिटी' डिलीवरी हब शुरू किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर में अपनी आपूर्ति श्रृंखला के नेटवर्क में एक नया डिलीवरी हब शामिल किया है जिसका पूरा का पूरा प्रबंधन शारीरिक रूप से अशक्त कर्मचारी करेंगे। ये कर्मचारी अलग-अलग क्षमताओं में काम करेंगे।

कंपनी ने यह पहल अपने कार्यस्थल एवं आपूर्ति श्रृंखला को विविध और समावेशी बनाने की कोशिशों के तहत की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फ्लिपकार्ट का लक्ष्य इस पहल के जरिए शारीरिक रूप से अशक्त लोगों की रोजगार क्षमता से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ना और समुदाय की क्षमताओं को लेकर अधिक जागरुकता पैदा करना है।

'इकार्टियंस विद डिसेबिलिटी' डिलीवरी हब का पूरा कामकाज शारीरिक रूप से अशक्त कर्मचारी संभालेंगे। यहां से हर दिन 1,100 से ज्यादा डिलीवरी की जाएगी।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा कि कंपनी एक विविध एवं समावेशी कार्यस्थल का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस