लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने भारतीय बाजार में पेश किए नोकिया के लैपटॉप

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने भारतीय बाजार में नोकिया -ब्रांड का लैपटॉप पेश किया है। कोरोना वायरस महामारी के बाद घर से काम करने बौर बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होने के चलते लैपटॉप की मांग बढ़ी है।

नोकिया के लैपटॉप की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक 18 दिसंबर से इसकी प्री-बुकिंग करा सकेंगे।

वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसने नोकिया प्योरबुक एक्स14 लैपटॉप पेश किया है। इसी के साथ नोकिया ने लैपटॉप श्रेणी में प्रवेश किया है। कंपनी की प्रतिस्पर्धा बाजार में एचपी, डेल, लेनोवो, एसर और आसुस के साथ होगी।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि लैपटॉप बाजार में लाखों ग्राहकों की समीक्षाओं का आकलन करने के बाद कंपनी को इस क्षेत्र में ऊंची मांग का पता चला। इसके बाद कंपनी ने नोकिया के साथ लैपटॉप उपयोग करने वालों की जरूरतों को देखते हुए यह उत्पाद पेश किया है।

नोकिया के लैपटॉप की यह पेशकश फ्लिपकार्ट की विशेष लाइसेंस साझेदारी का हिस्सा है। इसके तहत फ्लिपकार्ट नोकिया के स्मार्ट टीवी, नोकिया मीडिया स्ट्रीमर्स और लैपटॉप के विकास, विनिर्माण और वितरण में मदद करेगी।

नोकिया में ब्रांड साझेदारी उपाध्यक्ष विपुल मेहरोत्रा ने कहा कि नयी उत्पाद श्रेणी में नोकिया ब्रांड को पेश करना हमारी फ्लिपकार्ट के साथ सफल साझेदारी का परिणाम है। हम देश के ग्राहकों को नोकिया ब्रांड के लैपटॉप उपलब्ध कराने पर खुशी महसूस कर रहे हैं।

नोकिया प्योरबुक एक्स14 का वजन 1.1 किलोग्राम है। इसमें 14 इंच की स्क्रीन और इंटेल आई5 10वीं पीढ़ी का क्वाड कोर प्रोसेसर है। ग्राहक 18 दिसंबर से इसकी प्री-बुकिंग करा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?