लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ ने कहा, 3-4 साल में 90-100 अरब डॉलर का होगा भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है, जिससे ई-कॉमर्स को काफी प्रोत्साहन मिला है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने बुधवार को यह बात कही।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि उपभोक्ताओं के व्यवहार में आए इस बदलाव की वजह से अगले तीन-चार साल में देश का ई-कॉमर्स उद्योग 90 से 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से कारोबार जगत प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे कई नए रास्ते भी खुल गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक खुदरा क्षेत्र आज किराना पारिस्थतिकी तंत्र सहित सभी आकार के कारोबार के लिए उल्लेखनीय अवसर प्रदान कर रहा है। फ्लिपकार्ट भी छोटे उद्योगों और कारीगरों को मदद के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।’’

कृष्णमूर्ति ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र पिछले कुछ साल से तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2019 में 10 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने कुछ न कुछ ऑनलाइन खरीदा है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस रुख में और तेजी आई है। उस समय लोगों को अपने घर में रहना पड़ा था। लोगों ने किराना और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया। लॉकडाउन हटने के बाद भी यह रुख जारी रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में 100 से अधिक पिन कोड में ई-कॉमर्स के जरिये खरीद हो रही है। इनमें फैशन, उपकरण और फर्नीचर आदि शामिल हैं। 60 प्रतिशत से अधिक लेनदेन और ऑर्डर दूसरी श्रेणी के शहरों से आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा