लाइव न्यूज़ :

#MeToo: Flipkart समूह के CEO बिन्नी बंसल ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कदाचार का है आरोप

By भाषा | Updated: November 13, 2018 19:54 IST

वॉलमार्ट ने बयान में कहा कि बंसल (37) ने हालांकि कड़े शब्दों में इन आरोपों का खंडन किया है। उल्लेखनीय है कि बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने संयुक्त रूप से देश की सबसे बड़ी आनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी।

Open in App

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह संस्थापक बिन्नी बंसल ने मंगलवार को गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फ्लिपकार्ट की नई पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने यह जानकारी दी। 

वॉलमार्ट ने बयान में कहा कि बंसल (37) ने हालांकि कड़े शब्दों में इन आरोपों का खंडन किया है। उल्लेखनीय है कि बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने संयुक्त रूप से देश की सबसे बड़ी आनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी। बयान में कहा गया है कि बिन्नी ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

बयान में कहा गया है, ‘‘बिन्नी ने इस्तीफा देने का फैसला फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की ओर से स्वतंत्र रूप से गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों की जांच के बाद दिया है। हालांकि उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है। हालांकि, यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह जांच ठीक से और गहन तरीके से हो।’’ 

बयान के अनुसार, ‘‘हालांकि, जांच में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जो शिकायतकर्ता की बिन्नी के खिलाफ शिकायत से मेल खाता हो, लेकिन इसमें विशेषरूप से निर्णयों में पारदर्शिता को लेकर कई अन्य खामियां सामने आई हैं। ये खामियां बिन्नी द्वारा परिस्थिति के हिसाब से प्रतिक्रिया को लेकर हैं। इसी वजह से हमने बिन्नी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।’’ 

हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया है कि व्यक्तिगत कदाचार के आरोप क्या हैं, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया कि शिकायतकर्ता कुछ साल पहले फ्लिपकार्ट से जुड़ी थी और अब वह अपना खुद का उपक्रम चला रही है। हालांकि, अलग इसे इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 

वॉलमार्ट द्वारा बेंगलुरु की कंपनी में 16 अरब डॉलर के निवेश के बाद से बिन्नी बंसल समूह के सीईओ पद पर बने हुए थे।  एक अन्य सह संस्थापक सचिन बंसल सौदे के तहत अपनी समूची 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेचकर इससे बाहर निकल गए थे। सचिन का बिन्नी एक-दूसरे के रिश्तेदार नहीं हैं। 

बयान में कहा गया है कि हालिया घटनाक्रमों की वजह से कंपनी से ध्यान बंट रहा था जिसकी वजह से बिन्नी ने पद छोड़ने का फैसला किया।  बयान में कहा गया है कि बिन्नी पिछले कुछ समय से बदलाव पर विचार कर रहे थे। कंपनी उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए मिलकर काम कर रही है जिसे अब और तेज किया जाएगा।  कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ बने रहेंगे, जिसमें अब मिन्त्रा और जबांग भी शामिल हैं। ये इकाइयां फ्लिपकार्ट के कारोबार में अलग प्लेटफार्म के रूप में काम करती रहेंगी। 

अनंत नारायणन मिन्त्रा ओर जबॉन्ग के सीईओ बने रहेंगे तथा कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। समीर निगम फ्लिपकार्ट की भुगतान इकाई फोनपे के सीईओ बने रहेंगे। वॉलमार्ट ने कहा कि कृष्णमूर्ति और निगम दोनों सीधे बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे। 

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!