लाइव न्यूज़ :

जम्मू हवाईअड्डे पर उड़ानों को पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:50 IST

Open in App

जम्मू 30 सितंबर जम्मू हवाईअड्डे पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने पर लगने वाले जुर्माना को समाप्त कर दिया गया है। इससे विमानन कंपनियां पूरी क्षमता के साथ अब उड़ानों का संचालन कर सकेंगी। इस निर्णय से जम्मू के लिए हवाई किराए में कमी आएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले जम्मू हवाईअड्डे पर 30 प्रतिशत ‘लोड पेनाल्टी’ लागू थी, जिसका मतलब है कि विमानन कंपनियां विमान में मौजूद कुल सीटों के मुकाबले केवल 70 प्रतिशत सीटों की ही बुकिंग ले सकती थी।

इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना के नियंत्रण वाले जम्मू हवाई अड्डे के लिए बृहस्पतिवार को एक नोटम (वायु सैनिकों को नोटिस) जारी किया। इसका मतलब है कि जम्मू हवाईअड्डे पर लागू किये गए 30 प्रतिशत जुर्माने के प्रावधान को हटा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के बाद विमानन कंपनियां अपनी पूरी क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन कर सकती है और इससे उड़ानों के किराए में कमी भी आएगी। जम्मू हवाईअड्डा पर वर्तमान में प्रतिदिन विभिन्न शहरों से 35 उड़ानों का संचालन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें