लाइव न्यूज़ :

निफ्ट डिग्री मान्यता के मुद्दे को ठीक करें: कपड़ा मंत्रालय को संसदीय समिति का सुझाव

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई संसद की एक स्थायी समिति ने कपड़ा मंत्रालय को सुझाव दिया है कि वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समक्ष निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) के विद्यार्थियों के हित में संस्थान की डिग्री को उचित मान्यता दिये जाने से संबंधित लंबित मुद्दे को उचित स्तर पर उठाये।

‘निफ्ट के कामकाज' पर श्रम मामलों की संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की गई है कि मंत्रालय द्वारा यूजीसी को कई बार लिख कर निफ्ट डिग्री को मान्यता देने का अनुरोध किया गया। इसके बावजूद, ऐसा नहीं किया गया है। दलील यह है कि कोई भी डिग्री जो यूजीसी अधिनियम, 1956 की एक धारा के तहत निर्दिष्ट नहीं है उसे अमान्य घोषित कर दिया जायेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है विद्यार्थियों के हित में , ‘‘समिति ने अपेक्षा की है कि मंत्रालय निफ्ट डिग्री को यूजीसी द्वारा समुचित मान्यता देने के लंबित मुद्दे के साथ-साथ संस्थान की अन्य कठिनाइयों को उचित स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ उठाएगा।’’

इसने मंत्रालय को छात्र सहायता और छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करने का प्रयास करने की भी सिफारिश की है।इसके अलावा समिति ने निफ्ट को वैश्विक मानकों के अनुरूप पेश किए गए पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों का लाभ उठाने और विस्तार करने का सुझाव दिया है।

श्रम पर स्थायी समिति की अध्यक्षता सांसद भर्तृहरि महताब करते हैं। यह रपट बृहस्पतिवार को लोकसभाके पटल पर रखी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख