लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 91,699 करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 91,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक तथा बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,829.21 करोड़ रुपये घटकर 12,23,416.97 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,703.75 करोड़ रुपये घटकर 4,05,996.11 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 11,020.23 करोड़ रुपये घटकर 2,52,755.97 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 5,090.54 करोड़ रुपये घटकर 3,26,225.04 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,055.27 करोड़ रुपये घटकर 4,68,779.17 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,482.86 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,336.55 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 11,181.01 करोड़ रुपये बढ़कर 2,95,466.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस की बाजार हैसियत 7,335.91 करोड़ रुपये बढ़कर 10,05,320.15 करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,135.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,02,147.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,538.64 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,76,485.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.47 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम