लाइव न्यूज़ :

इस सप्ताह आएंगे पांच आईपीओ, 3,764 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 14, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच इस सप्ताह पांच कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही हैं। इन आईपीओ से कुल मिलाकर 3,764 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि शेयर बाजारों में अत्यधिक तरलता तथा नए खुदरा निवेशकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से इन कंपनियों को फायदा होगा।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ मंगलवार को आएगा। इसके अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार को खुलेगा। इन कंपनियों के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

अभी अनुपम रसायन का आईपीओ चल रहा है। इनके अलावा नौ कंपनियों के आईपीओ अभी तक आ चुके हैं।

ऑटोमेशन क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 824 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे तथा 45,21,450 शेयरों की बिक्री पेशकश प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा की जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488-1,490 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ 15 मार्च को खुलकर 17 मार्च को बंद होगा।

लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक येलो स्टोन ट्रस्ट द्वारा 300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-130 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ 15 मार्च को खुलकर 17 मार्च को बंद होगा।

कल्याण ज्वेलर्स के 1,175 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ 18 मार्च को बंद होगा।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ के तहत 81,50,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। मौजूदा शेयरधारक 1,09,43,070 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 303-305 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 582 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के 583 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 52,94,392 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,100-1,101 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?