लाइव न्यूज़ :

फिच ने रिलायंस की रेटिंग को भारत की सॉवरेन रेटिंग से एक पायदान ऊपर किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून फिच रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रेटिंग को भारत की सॉवरेन रेटिंग से एक पायदान ऊपर 'बीबीबी' कर दिया है।

ऐसा कंपनी द्वारा विविध व्यापार खंड में पूरे देश से नकदी प्रवाह हासिल करने और लगातार ऋण में कमी के चलते किया गया।

इसके साथ ही आरआईएल की रेटिंग भारत की सॉवरेन रेटिंग से एक पायदान ऊपर हो गई है। गौरतलब है कि भारत की सॉवरेन रेटिंग ‘बीबीबी-’ है।

फिच ने एक बयान में कहा कि उसने आरआईएल की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को ‘बीबीबी-’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दिया है। इसके साथ ही आरआईएल की दीर्घकालिक स्थानीय-मुद्रा आईडीआर को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी+’ रेटिंग दी गई है।

कंपनी ने मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में 7.8 अरब अमरीकी डालर के समय पूर्व भुगतान के साथ भारत के बाहर अपने विदेशी मुद्रा उधारी में 36 प्रतिशत की कटौती की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख