लाइव न्यूज़ :

फिच ने श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग घटाई, केंद्रीय बैंक ने जल्दबाजी भरा कदम बताया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलंबो, 18 दिसंबर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर 'सीसी' करते हुए कहा है कि बिगड़ती बाह्य तरलता स्थिति की वजह से आने वाले महीनों में चूक की आशंका बढ़ेगी।

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने इसे 'जल्दबाजी में उठाया गया कदम' बताते हुए कहा है कि फिच अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों को समझने में नाकाम रहा है।

फिच रेटिंग्स ने कहा है कि श्रीलंका की सरकार के लिए विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने से आने वाले साल में बाह्य ऋण देनदारियों को पूरा कर पाना खासा मुश्किल होगा। यह सिलसिला वर्ष 2023 तक भी जारी रह सकता है।

फिच ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका सरकार को जनवरी 2022 में 50 करोड़ डॉलर के अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड का भुगतान करना है। उसके बाद जुलाई 2022 में भी उसे एक अरब डॉलर के एक अन्य अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड को चुकाना है।’’ नए विदेशी वित्त स्रोत के अभाव में श्रीलंका के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होगा।

रेटिंग एजेंसी ने इन वजहों से श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग को 'सीसीसी' से घटाकर 'सीसी' कर दिया है। उसने कहा कि रेटिंग में आई यह गिरावट आने वाले महीनों में चूक की बढ़ी हुई आशंका को दर्शाती है।

फिच ने कहा कि श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत तेजी से घटा है जो आयात व्यय बढ़ने और श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक के विदेशी मुद्रा संबंधी हस्तक्षेप का मिश्रित परिणाम है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त के बाद से ही दो अरब डॉलर कम हो चुका है।

हालांकि श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने शनिवार को कहा कि फिच का सॉवरेन रेटिंग घटाने का कदम जल्दबाजी में उठाया गया है। उसने कहा, ‘‘फिच श्रीलंका में घटित हो रहे सकारात्मक घटनाओं को समझ पाने में नाकाम रहा है।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि फिच के दावे के उलट मित्र देशों से वित्तीय समर्थन जुटाने की सरकार की कोशिश जल्द ही सफल होने वाली है। उसने कहा कि भारत एवं पश्चिम एशिया के देशों से मिलने वाले कर्ज का भी रेटिंग एजेंसी ने अपने आकलन में ध्यान नहीं रखा।

श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक ने भरोसा जताया है कि वित्त जुटाने की कोशिश सफल होगी और देश का सकल मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा