लाइव न्यूज़ :

राजकोषीय घाटा अगस्त में सालाना लक्ष्य का 31.1 प्रतिशत रहा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सरकार का राजकोषीय घाटा अगस्त अंत में 4.68 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजटीय अनुमान का 31.1 प्रतिशत है। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

चालू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटे का यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि की तुलना में काफी बेहतर है। पिछले साल कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये किये गये उपायों पर खर्च बढ़ने से इसी अवधि में यह बढ़कर 109.3 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

सीजीए ने कहा कि निरपेक्ष रूप से राजकोषीय घाटा यानी व्यय एवं राजस्व में अंतर 4,68,009 करोड़ रुपये रहा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.8 प्रतिशत यानी 15,06,812 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा है।

आंकड़े के अनुसार केंद्र सरकार की कुल प्राप्ति चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक 8.08 लाख करोड़ रुपये रही। यह 2021-22 में बजटीय अनुमान का 40.9 प्रतिशत है।

पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में कुल प्राप्ति बजटीय अनुमान का 16.8 प्रतिशत रही थी।

कुल प्राप्ति में कर राजस्व 6.44 लाख करोड़ रुपये यानी बजटीय अनुमान का 41.7 प्रतिशत रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष में इस दौरान कर राजस्व केवल 17.4 प्रतिशत था।

सीजीए ने कहा कि केंद्र का कुल व्यय अगस्त 2021 तक 12.76 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजटीय अनुमान का 36.7 प्रतिशत है।

वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 9.3 प्रतिशत रहा था। यह फरवरी में पेश बजट के संशोधित अनुमान 9.5 प्रतिशत के मुकाबले कम रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित