लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 72, इस ऐतिहासिक गिरावट से ये 4 चीजें होंगी महँगी, ये 4 चीजें होंगी सस्ती

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 7, 2018 08:36 IST

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है। गुरुवार 06 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के आंकड़े से नीचे गिर गया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 07 सितंबर:डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है। गुरुवार 06 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के आंकड़े से नीचे गिर गया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। गुरुवार दोपहर 12: 45 बजे डॉलर के मुकाबले यह 72.05 रुपये पर था। इससे पहले आज शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 71.66 प्रति डॉलर पर चल रहा था। रुपये की वैल्यू में गिरावट और मजबूती का सीधा असर हमारी कहीं-न-कहीं हमारी जिंदगी पर पड़ता है। कमजोर रुपए से पेट्रोल-डीजल की महंगाई नहीं बढ़ी है। इसके अलावा कई जरूरी चीजे भी मंहगी हुई हैं। हालांकि इसके साथ-साथ कुछ मामलों में इससे लोगों को फायदा भी होता है। तो आइए जानते हैं कि गिरते रुपए को लेकर किसको फायदा और किसको नुकसान हो रहा है। 

गिरते रुपए से नुकसान

1- शराब की कीमत 

रुपए में गिरावट से शराब के दामों में कोई खासा असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन महाराष्ट्र जैसे राज्य जहां शराब की थोक बिक्री की कमान राज्य सरकार के पास नहीं है, उन राज्यों में शराब के दामों पर असर देखने को मिल सकता है। आमतौर पर सीमा शुल्क प्रशासन के पास शराब का दाम पूरे साल के लिए तय कर दिया जाता है। 

2- दवाइयां हो सकती हैं महंगी 

रुपए के गिरते दामों के बाद इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां थोड़ी महंगी हो सकती हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि भारत में लगभग 80 फीसदी मेडिकल डिवाइस अमेरिका से आयात करनी पड़ती हैं। हालांकि स्टेंट की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण है, इसलिए मरीजों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन कंपनियों को इससे थोड़ी तकलीफ उठाना पड़ सकता है। 3- तेल होगा महंगा 

रुपए में गिरावट की वजह से सबसे ज्यादा जिसपर असर पड़ता है, वह है पेट्रोल और डीजल की कीमतें। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में रेकॉर्ड गिरावट का असर सीएनजी और पीएनजी पर भी पड़ा है। 

4- विदेश से मंगवाए गए समान होंगे महंगे

आयातकों के मुताबिक गिरते रुपए को लेकर वस्तुओं और सर्विस की कीमतों में दस प्रतिशत का इजाफा हो गया है। विदेश से आने वाले  कच्चा माल, चॉकलेट, मशीनरी जैसी चीजें महंगे हो सकते हैं। इन चीजों का आयात विनिमय डॉलर से विदेशों से होता है। 

गिरते रुपए से फायदा

1-  आ रहे हैं विदेशों से ज्यादा टूरिस्ट 

गिरते रुपए की वजह से विदेशी टूरिस्टों भारत ज्यादा आते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने वाले लोग अपना प्लान कैंसिल कर रहे हैं। टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक, गिरते रुपये के चलते यह साल घरेलू टूरिजम कारोबार के लिए बेहतर रहेगा। 

2- एक्सपोटर्स को हो रहा है फायदा 

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए से विदेशों में एक्सपोर्ट करने वालों को काफी फायदा हो रहा है। एक्सपोर्टर नए रेट के अनुसार अब अपना डील फाइनल कर रहे हैं। 

3- ऑईटी इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा 

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर आईटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर को फायदा मिलेगा। टीसीएस,  इन्फोसिस और विप्रो जैसी आईटी कंपनियां यूएस में बड़ा बिजनेस करती है। सॉफ्टवेयर सर्विसेज एक्सपोर्ट से आईटी इंडस्ट्री को फायदा होगा। 

4- गाड़ी कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा

इसके साथ ही गाड़ियों का निर्यात करने वाली कंपनियों का भी रेवेन्यू बढ़ जाएगा। जो कंपनिया अपनी गाड़ियों या कार के पार्ट बाहर भेजते हैं, उन्हें इस गिरते रुपए की मार झेलनी पड़ सकती है।

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित