लाइव न्यूज़ :

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पहले पॉड होटल का उद्घाटन हुआ

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:44 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर अपनी तरह का पहला पॉड होटल खुल गया है, जिसमें भारतीय रेलवे के यात्री और यहां तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर आधुनिक विश्राम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस पॉड होटल में ठहरने के लिए 12 घंटे के लिए 999 रुपये और 24 घंटे के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा, जहां वाईफाई, टीवी, एक छोटा लॉकर, आईना और रीडिंग लाइट आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पॉड होटल में कई छोटे बिस्तर वाले कैप्सूल होते हैं और यह यात्रियों को रात भर ठहरने के लिए किफायती आवास प्रदान करता है।

भारतीय रेलवे के पहले पॉड होटल का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दक्षिण मुंबई के चर्चगेट स्टेशन से डिजिटल तरीके से किया। मंत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में दानवे ने कहा कि यात्रियों को पॉड-कॉन्सेप्ट होटल में किफायती दरों पर ठहरने की सुविधाएं मिलेंगी। पॉड होटल को कैप्सूल होटल भी कहा जाता है।

उन्होंने चर्चगेट स्टेशन पर रेलवे लोक शिकायत कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख