लाइव न्यूज़ :

तिरुपति में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहला बैटरी अदला-बदली स्टेशन शुरू

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार के उपक्रम नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम (एनआरईडीसीएपी) ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की ढांचागत कंपनी आरएसीएनर्जी के साथ मिलकर तिरुपति में राज्य का पहला बैटरी अदला-बदली स्टेशन शुक्रवार को शुरू किया।

इस स्टेशन पर पहले दिन डीजल-चालित पांच ऑटोरिक्शा में इलेक्ट्रिक किट लगाकर बैटरी-चालित ऑटोरिक्शा में परिवर्तित किया गया। आरएसीएनर्जी की अदला-बदली वाली बैटरियों एवं रेट्रोफिट किट को परंपरागत ईंधन वाले वाहनों में लगाकर उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन स्टेशनों पर वाहन चालक डिस्चार्ज हो चुकी बैटरियों को चार्ज बैटरियों से दो मिनट के भीतर बदल भी सकेंगे। आरएसीएनर्जी के मुताबिक, उन्नत प्रौद्योगिकी की मदद से इस पूरी प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को खत्म कर दिया गया है जिससे यह काफी सुरक्षित भी है।

कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस रमन रेड्डी ने कहा कि पायलट चरण के बाद अगले कुछ महीनों में करीब 200 डीजल वाहनों को इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की योजना है।

रेड्डी ने कहा कि चालकों के लिए यह आर्थिक रूप से भी फायदेमंद होगा। उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील होने के बाद परिचालन लागत 30 प्रतिशत कम हो जाएगी और ड्राइवरों की आय बढ़ जाएगी।

कंपनी तिपहिया वाहनों के लिए एक खास इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकास में भी जुटी हुई है। पहले चरण में वह इन्हें रेट्रोफिट किट के तौर पर मुहैया करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम