लाइव न्यूज़ :

एसबीआई की अगुवाई वाले समूह से धोखाधड़ी मामले में कंपनी, उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्राईमैक्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 2009 से 2017 के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्त्व वाले समूह से कथित तौर पर 862.06 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने प्राथमिकी में टीआईआईएसएल के प्रबंध निदेशक सूर्य प्रकाश माद्रेचा और निदेशक चंद्र प्रकाश माद्रेचा को भी आरोपी बनाया है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि प्राथमिकी के बाद एजेंसी ने मुंबई, कोल्हापुर आदि में आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों सहित नौ स्थानों पर तलाशी ली।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया कि 2009-2017 की अवधि के दौरान, अभियुक्तों को बैंकों के समूह से कर्ज सुविधाएं मंजूर की गई थीं, जिसकी सीमा समय-समय पर बढ़ायी गयी।’’

जोशी ने कहा कि निजी कंपनी के निदेशकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश के तहत काम करते हुए बैंकों द्वारा जारी किए गए बही खातों में हेरफेर किया, धन में हेराफेरी की और इस तरह, भारतीय स्टेट बैंक सहित सात सदस्यीय बैंकों के समूह के साथ 862.06 करोड़ रुपेय की धोखाधड़ी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?