लाइव न्यूज़ :

इस वर्ष में दिवाला संहिता के तहत 60,000 करोड़ रुपये वसूल सकते हैं वित्तीय ऋणदाता : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:07 IST

Open in App

मुंबई, सात जून वित्तीय ऋणदाता चालू वित्त वर्ष 2021-22 में दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के जरिये सफल समाधान योजनाओं से 55,000 से 60,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज वसूल सकते हैं। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में आईबीसी के तहत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के जरिये कंपनियों की प्राप्ति काफी घट गयी और केवल 26,000 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी।

इक्रा के उपाध्यक्ष एवं समूह प्रमुख स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस अभिषेक डाफरिया ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारे अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में वित्तीय ऋणदाता सफल समाधान प्रक्रिया के जरिये 55,000 से 60,000 करोड़ रुपये की वसूली कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में बड़ी आवास वित्त कंपनियों के समाधान से समाधान राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इनमें से कई एनसीएलटी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं और साथ ऊंची अदालतों में मुकदमेबाजी में भी फंसी हैं।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वित्तीय ऋणदाताआों की वसूली काफी हद तक 8-9 बड़े खातों के समाधान पर निर्भर करेगी। एजेंसी का जो अनुमान है इसमें से 20 प्रतिशत वसूली अकेले इन्हीं खातों से होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख