लाइव न्यूज़ :

वित्तीय समावेश सरकार की शाीर्ष प्राथमिकता: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्तीय समावेश सरकार के लिये शीर्ष प्राथमिकता है और वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देने से सामूहिक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री ने ‘हिसाब की किताब’ शीर्षक से निवेशक शिक्षा और सुरक्षा कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) की लघु फिल्मों के छह मॉड्यूल पेश करने के मौके पर आयोजित ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में यह बात कही।

आईईपीएफए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

मंत्री ने कहा कि आईईपीएफए को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न संबद्ध पक्षों के बीच निवेशक जागरूकता पैदा करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। डिजिटलीकरण के कारण, भारत में शहरी-ग्रामीण विभाजन कम हो रहा है। फिर भी गांवों में रहने वाली आबादी में निवेश और दीर्घकालिक वित्तीय नियोजन के संबंध में व्यवहार परिवर्तन में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि सीएससी ई-गॉव ने लघु फिल्मों का एक दिलचस्प प्रारूप में तैयार किया है। इससे ग्रामीण आबादी को बजट, बचत, सरकार की विभिन्न बुनियादी अवधारणाओं को समझने के साथ पोंजी योजनाओं जैसे निवेश की गलत योजनाओं से खुद को बचाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत