लाइव न्यूज़ :

आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक, जमाकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं: रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थति को लेकर चिंता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जमाकर्ताओं और विभिन्न पक्षों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और उसकी वित्तीय स्थिति ‘संतोषजनक’ बनी हुई है। हालांकि, इन सबके बीच बैंक का शेयर काफी नीचे आ गया।

बैंक में पिछले कुछ दिनों में काफी गतिविधियां हुई हैं। एक तरफ आरबीआई ने बैंक के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया। वहीं बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्ववीर आहूजा को छुट्टी पर भेज दिया गया।

आरबीएल बैंक के नवनियुक्त प्रमुख राजीव आहूजा ने कहा कि संस्थान की वित्तीय स्थिति मजबूत है और शीर्ष स्तर पर अचानक बदलाव किसी चिंता से जुड़ा नहीं है।

विभिन्न तबकों में जतायी जा रही चिंता के बीच केंद्रीय बैंक ने सोमवार को कहा, ‘‘जमाकर्ताओं और सबंधित पक्षों को अटकलों वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। इसमें कहा गया कि बैंक की वित्तीय स्थिति ‘स्थिर’ है।’’

इस बीच, आरबीएल बैंक का शेयर बीएसई में 18 प्रतिशत लुढ़ककर 140.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के निचले 132.32 रुपये तक आ गया था।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘ बैंक (आरबीएल) के पास पर्याप्त पूंजी है और वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। छमाही लेखा परिणामों के मुताबिक 30 सितंबर, 2021 तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.33 फीसदी है जो संतोषजनक है और प्रावधान कवरेज अनुपात 76.6 प्रतिशत है।’’

आरबीआई ने स्पष्ट किया, ‘‘निजी बैंकों में अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 36एबी के तहत की जाती है। यह तब होता है, जब यह महसूस किया जाता है कि बोर्ड को नियामकीय/पर्यवेक्षण के मामलों में समर्थन की आवश्यकता है।’’

आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद विश्ववीर आहूजा ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद छोड़ने की घोषणा कर दी। उसके बाद बैंक के निदेशक मंडल ने राजीव आहूजा को अंतरिम तौर पर प्रबंध निदेशक और सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी है।

दयाल की नियुक्ति 24 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2023 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गयी है।

आहूजा ने रविवार को कहा था कि बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत है और उसे आरबीआई तथा निदेशक मंडल का पूरा समर्थन प्राप्त है।

आरबीएल बैंक को सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में 31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो एक साल पहले इसी तिमाही में 144 करोड़ रुपये था।

एआईबीईए (ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन) ने 25 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड कारोबार, खुदरा कर्ज और छोटी राशि में काफी ऋण दिया हुआ है। इससे उसकी वित्तीय स्थिति बिगड़ी है।

संगठन ने आरबीएल बैंक के यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक के रास्ते पर जाने की आशंका जताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ विलय पर विचार करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम