लाइव न्यूज़ :

वित्त सचिव का दावाः बैंकों के विलय से पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी

By भाषा | Updated: September 1, 2019 17:32 IST

वित्त सचिव ने पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा,‘‘अगले स्तर की वृद्धि को समर्थन के लिए देश को बड़े बैंकों की जरूरत है।

Open in App

वित्त सचिव राजीव कुमार का मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एकीकरण के कदम से अर्थव्यवस्था के आकार को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य में मदद मिलेगी। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के विलय के माध्यम से चार बड़े सरकारी बैंक बनाने का फैसला किया है। वित्त सचिव ने पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा,‘‘अगले स्तर की वृद्धि को समर्थन के लिए देश को बड़े बैंकों की जरूरत है।

शुक्रवार को जिस विशाल विलय की घोषणा की गई है उससे इस लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी। अब हमारे पास छह विशाल बैंक होंगे जिनका पूंजी आधार, आकार, स्तर और दक्षता बढ़ी होगी। इससे देश को मध्यम आय वर्ग वाले देशों में आने के लिए ऊंची वृद्धि के लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।’’ कुमार ने कहा कि इस एकीकरण से मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बैंक अस्तित्व में आ सकेंगे, जिनके पैमाने का स्तर ऊंचा होगा।

उन्होंने कहा कि विलय बाद बनने वाले बैंकों की पहुंच अधिक व्यापक होगी। उनकी ऋण देने की क्षमता मजबूत होगी और वे नए भारत में ग्राहकों को अधिक बेहतर उत्पाद और प्रौद्योगिकी दे सकेंगे। भविष्य की रूपरेखा के बारे में पूछे जाने पर वित्त सचिव ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र प्रौद्योगिकी आधारित, साफ सुथरे और प्रतिक्रिया देने वाला होगा। उन्होंने कहा कि प्रणाली से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकेगा चाहे वह आडिटर हो, रेटिंग एजेंसियां हों या बैंकर हों। सभी बैंकों का पूंजीकरण बेहतर होगा और वे 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को समर्थन दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बेहतर दक्षता, ऊंचे लाभ, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और अपने कर्मचारियों को अधिक लाभ पर विचार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े बैंकों को उनकी जरूरत की पूंजी से 0.25 प्रतिशत अधिक उपलब्ध कराई है। ऐसा करते समय घरेलू प्रणाली में उनके महत्वपूर्ण दर्जे को ध्यान में रखा गया है।

सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के दस बड़े बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की। इसके मुताबिक पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का एवं इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय किया जाना है। विलय के बाद कुल सरकारी बैंकों की संख्या 12 रह जाएगी।

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें