लाइव न्यूज़ :

क्षेत्रीय प्रमुखों के साथ जीएसटी चोरी रोकने के उपायों पर वित्त सचिव, सीबीआईसी प्रमुख ने की चर्चा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर वित्त सचिव अजय भूषण पांडे और सीबीआईसी के चेयरमैन एम अजीत कुमार ने मंगलवार को क्षेत्रीय (जोनल) प्रमुखों के साथ जीएसटी कर चोरी पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा की।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त सचिव, सीबीआईसी चेयरमैन और बोर्ड के सदस्यों ने जोनल प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में चर्चा की। यह चर्चा कर चोरी रोकने के उपायों तथा केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) में पंजीकृत ऐसे करदाताओं पर कार्रवाई के मुद्दों पर केंद्रित रही जिनका व्यवहार जोखिम वाला है।’’

ट्वीट में कहा गया कि बैठक में राजस्व की चोरी रोकने के समन्वयित उपायों की जरूरत पर भी चर्चा की गयी।

केंद्र तथा राज्यों के कर अधिकारियों वाली जीएसटी कानून समिति ने पिछले सप्ताह सलाह दिया था कि जोखिम वाले व्यापारियों को पहली खेप में बाहर किया जाना चाहिये। इसके अलावा कुछ तय शर्तों पर नियमित आधार पर जोखिम वाले करदाताओं की पहचान की जानी चाहिये, जिसमें छह महीने से रिटर्न दायर न करने वाले भी शामिल हों।

जीएसटी में करीब छह लाख ऐसे करदाता पंजीकृत हैं, जो निष्क्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी